सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले राधा टाकीज तिराहा के पास स्थित इगल पान दुकान के पास एक अधेड़ का शव सड़क किनारे मिला था। इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि कोई न अज्ञात वाहन ने अधेड़ को टक्कर मार दी थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।