जांजगीर: जिले के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, कलेक्टर स्वयं करेंगे निरीक्षण
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों, जनसमस्या निवारण शिविरों, विभिन्न निर्माण कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन की महत्वपूर्ण पहल है।