बरेली: मेहतरपुर गांव में खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मेहतरपुर गांव में खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।