बरेली: किला थाना क्षेत्र के कृष्ण पैलेस के पास दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
किला थाना क्षेत्र के कृष्ण पैलेस के पास एक समारोह में शामिल होने आए युवक को पांच लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।