सिमडेगा: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता हेतु सिमडेगा सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली
मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता हेतु बुधवार की सुबह 8:00 बजे सिमडेगा सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई ।रैली की शुरुआत सिविल सर्जन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।इस दौरान एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल की छात्राओं के द्वारा पूरे सिमडेगा शहर का भ्रमण कर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर लोगों को मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूक किया ।