पोहरी: पोहरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत केदारेश्वर महादेव मंदिर की नदी पर किया श्रमदान
Pohri, Shivpuri | May 25, 2026 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोमवार दोपहर 2:00 बजे नगर के प्राचीन सिद्ध क्षेत्र श्री केदारश्वर महादेव मंदिर की पावन नदी पर मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा दशहरा के शुभ अवसर पर मां गंगे का पूजन कर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, विकासखंड समन्वयक श्रीमती राधा शर्मा के द्वारा सहभागिता की गई।