पांडू: पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बस भाड़े में की वृद्धि, डाल्टनगंज से पांडु का किराया भी बढ़ा
Pandu, Palamu | Jun 10, 2026 डालटनगंज से पांडु का किराया पहले 101 की जगह अब 116 रूपए लिया जाएगा। वही गढ़वा से पांडु तक का किराया पहले 70 रुपया लिया जाता था जो अब 80 रुपया लिया जाएगा। एसोएिशन के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिन जगहों का किराया अंकित नहीं किया गया है वहां पुराना किराया में 15 से 20 प्रतिशत बढ़ा कर राशि ली जा रही है।