होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों और सर्पमित्र की टीम ने सांप का किया किया सफल उपचार
मंगलवार को ग्राम सागाखेड़ा से रेस्क्यू किए गए करीब 10 फीट लंबे घायल सांप का नर्मदापुरम पशु चिकित्सालय में सफल उपचार किया गया। सर्पमित्र सागर यादव सांप को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। सांप की पूंछ से करीब 2 फीट ऊपर गंभीर घाव था। डॉक्टरों और सर्पमित्रों की टीम ने उपचार कर उसके घाव पर 8 टांके लगाए। समय पर उपचार मिलने से सांप की जान बच गई।