लातेहार: गुरुद्वारा रोड निवासी बिजेंद्र दास ने श्री सूर्य नारायण मंदिर निर्माण के लिए ₹11 हजार का दान दिया
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दान दाता विजेंद्र कुमार दास उर्फ बिट्टू दास गुरुद्वारा रोड लातेहार के निवासी ने अपने पिता स्वर्गीय मनोज कुमार दास उर्फ़ छोटू दास के नाम से चाणक्य नगरी के औरंगा नदी के तट पर बन रहे श्री सूर्य नारायण मंदिर निर्माण में नगद 11000/(ग्यारह हजार) रूपये का सहयोग दान राशि दिये।