हरसूद: सिविल अस्पताल हरसूद के आउटसोर्स कर्मचारी को चार माह से नहीं मिली पगार
सिविल अस्पताल हरसूद में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारी को चार माह से पगार नहीं मिली है। जिसके कारण आउट सोर्स कर्मचारी को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पगार के लिए आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा अनेक बार ठेकेदार से संपर्क किया गया किंतु पगार नहीं मिली।