पाटी: बूंदी की पहाड़ी के पास पुलिस ने 72 लीटर अवैध शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार
Pati, Barwani | May 11, 2026 मुखबिर की सूचना पर पाटी पुलिस ने बुदी की पहाड़ी के पास से 72 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आरडी यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम बुदी में पहाड़ी के पास अवैध शराब बेचने के लिए रखा हुआ है। पुलिस ने आरोपी नुनेश पिता दुवारसिंग निवासी पलास पानी फलिया बोरखेड़ी को गिरफ्तार कर 8 पेटी शराब जब्त किया। जांच जारी