बरेली: शिक्षक की मौत पर DM का बयान, अजय अग्रवाल न बीएलओ थे, न सुपरवाइजर, केवल डेस्क हेल्प पर थे तैनात
बरेली में अध्यापक अजय कुमार अग्रवाल की मौत के बाद उनकी तैनाती को लेकर चल रही चर्चाओं पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया कि मृतक शिक्षक न बीएलओ थे और न ही सुपरवाइजर। डीआईओएस ने उन्हें सिर्फ डेस्क हेल्प के लिए लगाया था। यह जानकारी डीएम ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जारी की, ताकि गलतफहमी दूर हो सके।