पन्ना: 'शराबी' आशिक का कुएं में हाई-वोल्टेज ड्रामा! लगाई छलांग, आधे घंटे तक चला रेस्क्यू
Panna, Panna | Apr 22, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत 25 वर्षीय अमन खरे ने आशीष लॉज के पास स्थित गहरे कुएं में छलांग लगा दी। खुदकुशी की कोशिश और फिर बचाने आए साथी को 'डुबोकर मारने' की धमकी ने रेस्क्यू टीम के होश उड़ा दिए। एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।