छतरपुर नगर: मोरवा: मारपीट मामले में आरोपियों के नाम हटाने का आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल की रात खेत पर सो रहे पूरन अहिरवार पर कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में चार नामजद आरोपियों में से दो—हरि महाराज और राजू महाराज—के नाम हटा दिए हैं। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़ित पवन अहिरवार ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे शिकायत की।