चैनपुर: चैनपुर प्रखंड कार्यालय में शीतल पेयजल संयंत्र कई महीनों से खराब, लोग पेयजल के लिए परेशान
चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया कोल्ड और नॉर्मल ड्रिंकिंग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है। इसे डीएमएफटी मद से पिछले वर्ष ही लगाया गया था। लगने के बाद से शायद ही कभी इससे लोगों को शुद्ध कोल्ड और नॉर्मल वाटर उपलब्ध हुआ।