बालोद: हथौद महर्षि मुक्तानंद आश्रम में 20 साल पुराने 5 चंदन के पेड़ों के तने काटकर 5 लाख की चोरी
Balod, Balod | Jul 10, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम हथौद स्थित महर्षि मुक्तानंद आश्रम परिसर में खेत की मेड़ पर लगे पांच चंदन के पेड़ों को अज्ञात चोर काटकर ले गए। चोरी गए पेड़ों की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।