हनुमानगढ़: जंक्शन थानाक्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के साथ मारपीट, महिला के काटे बाल और चेहरे पर पोती कालिख
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है एक महिला के साथ मारपीट करने बाल काटने और चेहरे पर कालिख पोतने का एक मामला सामने आया है। यह घटना लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुए विवाद के बाद घटित हुई है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।