मंदसौर: ग्राम धारियाखेड़ी में चल रही भागवत कथा में पहुंचे पूर्व विधायक, की पोथी पूजन और लिया धर्म लाभ
मंदसौर के समीपस्थ ग्राम धारियाखेड़ी में आचार्य डॉ. देवेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है जहां पर की काफी संख्या में लोग भागवत कथा मैं पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को 11:00 के आसपास पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी पहुंचे और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर पोथी पूजन का लाभ लिया।