कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की सभी नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 12 जून को निकायों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।
शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की 01 शिकायत प्राप्त हुई जो त्वरित रूप से मौके पर निराकृत की गई। सफाई से संबंधित 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 15 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। उक्त जानकारी पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई।
#JanSampark #ratlam
Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026