पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने 1000 प्रतिबंधित प्रेगाबलीन टेबलेट के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस ने 1000 प्रतिबंधित प्रेगाबलीन टेबलेट सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि नजदीक ओवर ब्रिज कैंचियां रोही 36 mod से हेड कांस्टेबल महेश ने मय टीम आरोपी मांगीलाल निवासी खोथावाली के कब्जे से 1000 प्रतिबंधित प्रेगाबलीन टेबलेट सहित गिरफ्तार किया है। लाल बहादुर चंद्र उप निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।