कुशलगढ़: कुशलगढ़ क्षेत्र के छोटी सरवा में शराब के अवैध खेल का खुलासा, 8 पेटी के साथ कार जब्त, ठेकेदार जांच के घेरे में
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 8 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। खास बात यह रही कि शराब स्थानीय आबकारी ठेकेदार की दुकान से ही खरीदी गई थी,जिससे ठेकेदार की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।जानकारी के अनुसार,कुशलगढ़ डीएसपी महिपाल सिंह ने गश्त के दौरान दुकान के बाहर खड़ी कार में शराब लोड होते देखा और शक होने पर वाहन रुकवाया।