गोंडा: नवाबगंज के किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Gonda, Gonda | Aug 12, 2024 नवाबगंज के किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने सैकड़ों किसानों के साथ जिला पंचायत टीन शेड के नीचे धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है।जिलाध्यक्ष सत्यनरायन दुबे ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में किसानों के पडने वाले जमीन का उचित मुआवजा देने सहित 6 मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है।