भरगामा: गिरे बिजली तार से महादलित टोले में छाया अंधेरा, सैकड़ों घरों की बिजली कई दिनों से ठप
भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित महादलित बस्ती में कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बताया जाता है कि बस्ती में लगा विद्युत तार अचानक गिर जाने के कारण सैकड़ों परिवार अंधेरे में जीवन गुजारने को विवश हैं।