ओरमांझी: रांची को नशा मुक्त कराने के लिए प्रेस क्लब में हुई बैठक, चरस, अफीम और ब्राउन शुगर पर लगाम लगाने पर ज़ोर
प्रेस क्लब में रांची को चरस, अफीम, ब्राउन शुगर और इंजेक्शन ड्रग्स से मुक्त कराने को लेकर बैठक हुई। यह बैठक राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले सोमवार साम 4 बजे हुई जिसकी अध्यक्षता झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर रजिस्ट्रार मिथिलेश सिंह ने की। बैठक में उपस्थित लोगों ने चिंता जताई कि रांची का युवा वर्ग तेजी से हीरोइन, ब्राउन शुगर, चरस, अफीम और