लखीमपुर-
नाव हादसे के बाद दो लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ
कल नाव पलटने की घटना के बाद से लापता दो लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान तेज कर दिया है। टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में एक गंगाबेहड़ क्षेत्र का दूध वाला है तथा दूसरा नयागांव करसौर निवासी है। दोनों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। शेष लोग कल शाम को ही सुरक्षित बचा लिए गए थे ।