बीना: कृषि उपज मंडी के पास रेवासी क्षेत्र में अवैध सिलेंडरों का जखीरा, 7 लाख के 150 सिलेंडर जब्त
Bina, Sagar | Oct 16, 2026 मामला बीना कृषि उपज मंडी के पास का है। साहनी पेट्रोल पंप के सामने धर्मेंद्र अग्रवाल के गोदाम पर सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल की टीम ने छापा मारा। गोदाम से बीपीसीएल कंपनी के 19 किलो और 5 किलो वाले कुल 150 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुए। जब्त माल की कीमत 7 लाख 81 हजार 500 रुपये आंकी गई है।