कसार थाना क्षेत्र के महूएत गांव से महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को एक युवक को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया। कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर महूएत गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान गांव निवासी शिवक पासवान के पुत्र सदन कुमार को साइबर ठगी से जुड़े मामले में पकड़ा गया।