मेहनगर: मेंहनगर थाना की पुलिस ने चाकू मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक इंद्रजीत पटेल व मय हमराह फोर्स ने विवाद में चाकू मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के वांछित आरोपी शनि कुमार पुत्र साहब राज को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।