गोला: गगहा इलाके के गजपुर बाजार में हुए हत्याकांड का खुलासा, खुशबू की हत्या करने वाला सीताराम गिरफ्तार
गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। 1 अप्रैल को विवाहिता खुशबू राज की हत्या करने वाले आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि उसने हत्या को लेकर किसी भी तरह का पछतावा नहीं है।