🕌 सरायअकिल में चादरपोशी व समा महफिल का आयोजन
📍 सरायअकिल, कौशांबी। थाना परिसर स्थित हजरत मोहम्मद सैय्यद गुलाम साहब कूद्दूस रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर बुधवार को अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। इस दौरान कलाम और नात-ए-पाक की समा महफिल भी सजाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन हशमत उल्लाह के नेतृत्व में हुआ। अकीदतमंदों ने मजार पर चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।
वहीं बुद्धूपुरी मोहल्ला स्थित हजरत गुलाम हसन दादा की मजार पर भी चादरपोशी की गई। समा महफिल में नात और कलाम पेश किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
इस दौरान मोहम्मद अल्ताफ, मोहन रस्तोगी, उद्यो श्याम, तस्लीम अहमद और नगर अध्यक्ष अनूप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
🤲 अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ संपन्न हुई समा महफिल।
#सरायअकिल #कौशांबी #चादरपोशी #समा_महफिल #नात_ए_पाक अकीदतमंद अमन_चैन भाईचारा KaushambiNews
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 7, 2026