बहराइच: विकास भवन सभागार में बीमित कृषकों के लिए आयोजित क्षतिपूर्ति चेक वितरण कार्यक्रम में बहराइच सांसद ने की शिरकत
विकास भवन सभागार मे सोमवार को बीमित कृषकों के लिए क्षतिपूर्ति चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बहराइच सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गॉड ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कृषकों को संयुक्त रूप से फसल क्षतिपूर्ति के डेमो चेक का वितरण किया। सांसद ने किसानों से फसलों का बीमा करा कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की।