बसवा: चोरी के दो आरोपियों को न्यायालय ने पुलिस रिमांड पर भेजा, दो साल पहले चार मकानों में की थी चोरी
Baswa, Dausa | Jan 11, 2025 कोलवा पुलिस ने खूटला गांव में दो साल पहले चार मकानों में हुई चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।थाना प्रभारी अजय सिंह ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि 21 अप्रैल 2023 को पीडित बनवारीलाल, शंभुदयाल, शेरसिंह गुर्जर व रमेशचंद राणा निवासी खूटला ने मामला दर्ज करवाया था। कि उनके मकानों के ताले तोड़कर चोर उनके मकानों से नगदी व जीवराज चोरी किए थे।