बांधवगढ़: पीटीएस उमरिया में डीएसपी पी. एल. कुशराम का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित
उमरिया के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में 30 अप्रैल 2026 को उप पुलिस अधीक्षक पी.एल. कुशराम के सेवानिवृत्ति पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पमाला पहनाकर उनके योगदान को याद किया