गुना: शासकीय माध्यमिक विद्यालय सामरसिगा की बेटी ने बनाया गणित का मॉडल, ग्वालियर में हुई शामिल
Guna, Guna | Jan 31, 2026 गुना में बमोरी ब्लॉक की जन शिक्षा केंद्र झगड़ के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सामरसिंगा से गांव की बेटी ने गणित का अभिनव मॉडल बनाया। 31 जनवरी को स्कूल शिक्षिका ने बताया, ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन के बाद संभाग लेवल पर चयन किया गया। 29 30 जनवरी 2026 को ग्वालियर में हुई संभाग प्रतियोगिता में बच्ची मॉडल के साथ शामिल हुई। चयन करता समिति ने मॉडल की सराहना की।