धनवार: धनवार में पार्किंग स्थल का शुभारंभ, जाम से मिलेगी राहत
धनवार में लंबे समय से जाम की समस्या से आम जनता परेशान थी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए धनवार नगर पंचायत द्वारा एक छोटा लेकिन सराहनीय पहल किया गया है। अब लोग न्यूनतम शुल्क देकर अपनी गाड़ियों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी कर सकेंगे, जिससे बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।