सिराथू: रामपुर धमावा में बिजली के खंभे से गिरी चिंगारी से खेत में आग, एक बीघा गेहूं की फसल बर्बाद, ग्रामीणों ने बुझाई आग
सिराथू तहसील क्षेत्र के रामपुर धमावा गाँव में सोमवार दूसरी पहर उस समय हड़कंप मच गई जब गेंहू के खेत में आग लग थी।तुलसी राम के खेत में बिजली खम्बा है।खम्बे से चिंगारी खेत में गिरने से आग फैल गई।ग्रामीणों ने मिलकर बढ़ती आग को बुझाया,लेकिन तबतक एक बीघा जल गया।गनीमत रही उसके पास अन्य खेत थे जहां आग नहीं पहुंच पाई और बड़ा हादसा टल गया।राजस्व को सूचना दी गई है।