सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने चोरी के शातिर आरोपी को चिलकाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
थाना चिलकाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर 3:00 बजे सलमान पुत्र मुस्तकीम को बन्द पड़े भट्टे के पास से गिरफ्तार कर चोरी के दो मामलों का सफल अनावरण किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 इन्वर्टर, बैटरी, घरेलू सामान (एक सिंगल बर्नर गैस चूल्हा, स्टील टिफिन, फ्राइ-पैन, डब्बा, कढाई, प्लेट, दो चमचे व चार जोड़ी महिलापोशाक) तथा चोरी बेचकर प्राप्त 950/- नकद बरामद।