गोरखपुर: ई चुनाव ऐप के जरिए से जिले में तैनात पुलिसकर्मी लोकसभा चुनाव में अपने ड्यूटी का लगा सकेंगे पता
गोरखपुर रेंज के डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गोरखपुर जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव में पुलिस वालों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा उनकी ड्यूटी किस बूथ पर लगी है वे ई चुनाव एप के माध्यम से पता कर सकेंगे और इस एप के माध्यम से उनके ड्यूटी में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। अर्ध सैनिक बल के जवानों के लिए भी यह ऐप लाभकारी होगा।