गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के घोष कंपनी में वरिष्ठ पत्रकार को बीती रात मनबढ़ो ने मारपीट कर किया घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर निगम चौकी अंतर्गत घोष कंपनी स्थित गणेश मेडिकल स्टोर पर वरिष्ठ पत्रकार धनेश कुमार को कुछ दबंग बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गणेश की तारीख पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी ओम गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।