गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज स्थित दवा की दुकान में हुई तोड़फोड़, मारपीट के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित दवा की दुकान में असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल शर्मा व जूनियर डॉक्टरों द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित किया है, यह समिति तीन तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को सौंपेगी। गौरतलब है कि इस मामले में गुलरिहा पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।