गोरखपुर: मुकम्मल रोजा रखने वाले 23 मासूम बच्चों को तुर्कमानपुर स्थित मकतब इस्लामियात में दिया गया इनाम
माह-ए-रमजान में रोज़ा रखने व इबादत करने में छोटे बच्चे भी बड़ों से कम नहीं हैं। अल्लाह की रज़ा के लिए तेज धूप में करीब चौदह घंटे भूखा प्यासा रहना नन्हें रोजेदारों के आत्मविश्वास को प्रदर्शित कर रहा है। कुछ ऐसा ही जज्बा मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में दीनी शिक्षा हासिल कर रहे नन्हें रोजेदार बच्चों ने पेश किया है। छह से तेरह साल के 23 रोजेदार को इनाम दिया गया।