पंचकूला: लोकसभा आम चुनाव 2024 में जिला के 4,22,642 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, DC ने लघु सचिवालय पंचकूला में दी जानकारी
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने आज बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान 25 मई को होने वाले मतदान में अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के लिए जिला के 4 लाख 22 हजार 642 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 2 लाख 22 हजार 159 पुरुष, 2 लाख 458 महिला मतदाता और 25 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है।