बहरोड़: जखराना में सनसनी: गहरे होद में गिरी युवती, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Behror, Alwar | Apr 14, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के जखराना गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड से कूड़ी वाले रोड की ओर एक युवती के गहरे पानी से भरे होद में गिरने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।