तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े मारेंगा में शनिवार दोपहर 3 बजे क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल के करकमलों से 6.54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से किया जा रहा है, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।