मोतिहारी: हरसिद्धि में अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
हरसिद्धि में अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाने के क्रम मे मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हरसिद्धि छापवा पथ को एचपीसीएल गैस प्लांट के समीप जाम कर दिया। हरसिद्धि पुलिस के आश्वासन पर जाम हटा।