भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के थला गांव में खाप पंचायत का तुगलकी फरमान, बहन पर हो रहे जुल्म के खिलाफ सामने आए भाई को किया बहिष्कृत
भीलवाड़ा। 21वी सदी के इस दौर में भी आज खाप पंचायतों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब एक भाई ने अपनी बहन पर ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे जुल्मो सितम के खिलाफ आवाज उठाई तो उसका समाज में हुक्का-पानी बंद कर दिया गया। वहीं वह अपने किसी सगे-संबंधि के घर पर भी नहीं जा पा रहे है। यदी कोई समाजजन उसके घर आ भी जाता है तो उस पर भी समाज के ठेकदार दंड लगा देते है।