समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के पहले ही दिन गुरुवार को नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में खरीदी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। निर्धारित समय के अनुसार सुबह से खरीदी प्रारंभ होना थी, लेकिन शाम करीब 4 बजे तक भी मंडी में किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचे। इसके चलते खरीदी केंद्रों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।