भोपाल की अहमद अली औकाफ कॉलोनी में बुधवार को बिजली कंपनी के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बिजली कंपनी की टीम कॉलोनी के करीब 800 घरों में मीटर लगाने पहुंची थी। कुछ घरों में मीटर लगाए भी गए, लेकिन बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई।