कैराना: फर्जी निकाहनामा तैयार कर विवाह पंजीकरण कराने पर प्रेमी युगल व अज्ञात के खिलाफ कैराना कोतवाली में केस दर्ज
Kairana, Shamli | Apr 14, 2026 कैराना कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने एसपी के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि क्षेत्र के गांव मवी निवासी मोहम्मद सादिक और दक्षिण दिल्ली के कापसहेड़ा निवासी निशा बानो प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों को बिना बताए घर से चले गए थे। आरोप है कि 18 नवंबर 2025 को दोनों ने फर्जी निकाहनामा तैयार कराया।