बिशुनपुरा: उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंखमिचौनी से बढ़ी परेशानी, व्यवस्था सुधार की मांग
विशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों उमस भरी गर्मी के बीच अनियमित विद्युत आपूर्ति लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। पिछले एक पखवाड़े से जारी बिजली की आंखमिचौनी के कारण स्थानीय जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने से उमस और गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है, ऐसे में बार-बार बिजली कटने से लोगों की मुश्किलें और गंभीर हो गई हैं।